27 सितंबर 2026 - 20:00
रूस की दो टूक, ईरान के सर्वोच्च नेता और उनके परिवार की हत्या अस्वीकार्य

रूस ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के आधार पर फिलिस्तीनी राज्य का गठन सुनिश्चित करने का समय आ गया है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है।

लावरोव ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और इज़राइल के हमलों में ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी वाले परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया।

लावरोव ने फारस की खाड़ी और हुर्मुज़ जलडमरूमध्य में जारी तनाव को समाप्त करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस संकट का समाधान खाड़ी देशों, अरब देशों और ईरान के बीच विश्वास बढ़ाकर किया जाना चाहिए और रूस क्षेत्र में स्थिरता के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।

रूस ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के आधार पर फिलिस्तीनी राज्य का गठन सुनिश्चित करने का समय आ गया है।

यूक्रेन के मुद्दे पर लावरोव ने पश्चिमी देशों पर रूस के खिलाफ नीतियां अपनाने और यूक्रेन को हथियार देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन में अपने घोषित लक्ष्यों को हासिल करेगा और इसके बाद शांति स्थापित की जाएगी।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha